
दिल्ली; देश के कई राज्यों में भीषण ठंड के बाद अब कुछ राज्यों में हुई बारिश ने एक बार फिर से मौसम को बदल दिया है बारिश होने से लोगों की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं वहीं, मौसम विभाग ने 20 फरवरी शुक्रवार को 5 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस बारिश के कारण तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है दिल्ली में कल यानी 21 फरवरी को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आ सकती है और ठंड बढ़ सकती है IMD के अनुसार, 22 फरवरी को एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में तापमान में परिवर्तन होगा और 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा जिसके कारण गर्मी का एहसास होगा