
जी.जी.डी.एस.डी. मॉडल स्कूल प्रीत नगर के प्रांगण में दिनांक 18 फरवरी को नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय का मैदान रंग-बिरंगे परिधानों और विद्यार्थियों की खुशियों से सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य महोदया ने मुख अतिथि श्रीमान दलजीत सिंह रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर के स्वागत से हुआ, इसके पश्चात विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया।
नर्सरी एवं किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्लो रेस, साइकिल रेस, बैक रेस जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा प्रथम से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने दौड़, रिले रेस, बाधा दौड़ तथा अन्य टीम खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक गिद्दा था, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।विजेताओं के नाम नर्सरी कक्षा में अनिकेत, प्रिंस यादव, अदिति, पहली कक्षा में आदर्श, फतेहजीत, शिवाय द्वितीय कक्षा में प्रिंस, अनूप, रूही, तृतीया कक्षा में पुष्पांजलि, हिमांशु, गुरदित सिंह, चौथी कक्षा में लक्ष्य, मीनाक्षी, लक्ष्य कुमार, पांचवीं कक्षा में अंजली, यशराज, सना एवं श्रद्धा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीया स्थान हासिल किया।
विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान श्रीमती सुखविंदर कौर तथा श्रीमान केशव शर्मा निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।
अंत में खेल प्रभारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार वार्षिक खेल दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।