मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के आह्वान पर कॉलेज के एलुमनी सदस्यों एवं स्टाफ द्वारा ग्रीन कैंपस बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान का जोरदार शुभारंभ किया गया। कॉलेज के 40 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने ‘सिल्वर पाइन’ तथा अन्य सजावटी एवं प्राकृतिक पौधे लगाकर परिसर को हरा-भरा बनाने की पहल की। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि पूर्व विद्यार्थियों और स्टाफ ने न केवल पौधों का दान किया, बल्कि उनकी सुरक्षा और बेहतर देखभाल के लिए 50 पौधों हेतु लोहे के जंगले (गार्ड) भी प्रदान किए। उन्होंने सभी एलुमनी और स्टाफ सदस्यों का इस सराहनीय प्रयास के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री कुलभूषण चोपड़ा (अमेरिका), श्री ए. के. गर्ग, एस. के. भल्ला / के. बी. भल्ला, श्री एन. एल. अरोड़ा, श्री परम ज्योति अरोड़ा, श्री वासुदेव शर्मा, श्री अनिल सहगल, श्री पी. एल. शर्मा, श्री एन. के. शर्मा, श्री प्रेम शर्मा, श्री सुदर्शन शर्मा, श्री वी. के. कपूर, श्री सरबजीत सिंह, श्री नरेंद्र कोहली, श्री चरणदीप चीमा, श्री दिलदार सिंह राणा, श्री अतुल तनेजा, श्री सी. एम. सियाल, श्री ए. के. शर्मा, श्री अमरिंदर धीमान, श्री तरलोक सिंह, श्री अजय दत्ता तथा प्रशासनिक विभाग, इलेक्ट्रिकल विभाग, ऑटोमोबाइल विभाग, ईसीई विभाग, कंप्यूटर विभाग, अप्लाइड साइंस विभाग एवं वर्कशॉप विभाग के सदस्य शामिल रहे। जालंधर एवं आसपास रहने वाले एलुमनी सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर पौधे लगाए, जबकि दूर-दराज में रहने वाले सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं भेजकर इस अभियान में योगदान दिया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने यह भी बताया कि अन्य कई एलुमनी सदस्यों के संदेश लगातार प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीन कैंपस अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है और शीघ्र ही दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी।