उतार प्रदेश। यूपी के सिद्धार्थनगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है एक मामूली सी नौकरी करने वाले शख्स को जब करोड़ों का टैक्स नोटिस मिला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज इलाके में रहने वाले ओम प्रकाश वर्मा के लिए दिन किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ पेशे से प्राइवेट टीचर ओम प्रकाश को डाक के जरिए जीएसटी विभाग का एक नोटिस मिला जिसमें उन्हें 1,99,42,313 रुपये का टैक्स जमा करने को कहा गया था. महज छह-सात हजार रुपये की महीने की नौकरी करने वाले ओम प्रकाश के लिए इतनी बडी रकम का नाम सुनना भी मुहाल था नोटिस पढ़ते ही वह घबरा गए और मदद के लिए थाने से लेकर टैक्स विभाग के दफ्तरों के चक्कर काटने लगे उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर एक गरीब आदमी के पास दो करोड़ का नोटिस कैसे आ सकता हैजब ओम प्रकाश ने मुख्यालय स्थित सेल टैक्स विभाग में जाकर मामले की गहराई से जानकारी ली तो एक बड़ी धोखाधड़ी का पता चला जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात जालसाज ने ओम प्रकाश के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर उनके नाम पर दिल्ली और फर्रुखाबाद में दो अलग-अलग फर्में रजिस्टर करा रखी हैं दिल्ली में ‘ओम ट्रेडर्स’ नाम की फर्म ने पिछले साल 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन किया है इसी भारी-भरकम व्यापार के आधार पर विभाग ने ओम प्रकाश को करीब दो करोड़ रुपये टैक्स चुकाने का नोटिस थमा दिया असल में पीड़ित को पता ही नहीं था कि उसके दस्तावेजों पर कोई और करोड़ों का खेल कर रहा है