कोलकाता: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे मुकुल रॉय का लंबी बीमारी के बाद 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में रविवार देर रात अंतिम सांस ली रॉय पिछले कई महीनों से किडनी सहित कई बीमारियों से जूझ रहे थेदूसरे कार्यकाल वाली यूपीए सरकार में उन्हें केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं वे पहले शिपिंग मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे और बाद में रेल मंत्रालय में भी राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया संगठन में मजबूत पकड़ और रणनीति के लिए मशहूर रॉय को पार्टी के भीतर बेहद प्रभावशाली माना जाता थाबीते कुछ वर्षों से रॉय स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे लगातार स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी. तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में अलग-अलग चरणों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा