दिल्ली: झारखंड के चतरा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सोमवार की रात रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार विमान ने खराब मौसम के चलते रास्ता बदलने की अनुमति मांगी थी लेकिन उसके कुछ ही देर बाद विमान का संपर्क रडार से टूट गया। जानें क्या थी बड़ी चूक विमान ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी। शाम करीब 7:34 बजे झारखंड के चतरा जिले के घने इलाके में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV है। इसे दिल्ली की कंपनी ‘रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड’ ऑपरेट कर रही थी। वाराणसी से करीब 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में विमान का कोलकाता ATC से संपर्क टूट गया। पायलट ने खराब मौसम के कारण रूट बदलने की गुजारिश की थी जो इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।