एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी अपने सर्वागींण विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं इसी श्रृंखला में NSS विंग की, BCA समैस्टर 6 की आसीस कौर और BA समैस्टर 4 की निशा, ने भारत सरकार के यूथ अफेयर्स और स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री के 7 दिन के राष्ट्रीय एकता कैंप में शामिल होकर कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया। यह कैंप 12-18 फरवरी 2026 तक हिमाचल प्रदेश के बद्दी में महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी में हुआ था। इस कैंप में भारत के 10 राज्यों के 200 NSS वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया। आसीस और निशा ने पंजाबी सांस्कृतिक गतिविधियों गिद्दा, जागो, शबद और दूसरे म्यूज़िकल परफॉर्मेंस के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए पंजाब की समृद्ध विरासत को दर्शाया। डॉ नीरजा ढींगरा ने दोनों विद्यार्थियों को 7 दिवसीय कैंप का भाग बनने के लिए बधाई दी और कहां कि अगर विद्यार्थी निरंतर राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में भाग लेते रहेंगे तो निश्चित रूप से उनके आत्मविश्वास को नये आयाम प्राप्त होंगे, इन गतिविधियों के माध्यम से निश्चित रूप से उनकी प्रतिभा भी निखरेगी और उनके आत्मविश्वास को भी बल मिलेगा। डॉ ढींगरा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए NSS विंग की डीन डॉ सिम्की देव के प्रयासों की सराहना की।