
लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए स्वर्गीय पूर्व प्रधान के ऐल साहनी की याद में एंव प्रेरणा से प्रधान प्रभजोत सिंह सिध्धू व मुख्य मेहमान उप गवर्नर दितिय लांयन राजीव खोसला की अगुवाई में बजीफे वितरण समारोह लायंस भवन लाजपत नगर में ऐजूकेशनल कमेटी चेयरमैन हरभजन सिंह सैनी की देखरेख में आयोजित किया गया।प्रधान प्रभजोत सिध्धू व चेयरमैन हरभजन सिंह सैनी ने मुख्य मेहमान व सभी आऐ हूए छात्रों व लायंस सदस्यों का स्वागत किया।हरभजन सिंह सैनी ने बताया कि इस समारोह में 10कालेजों के 90 जरूरतमंद एंव मेधावी विद्यार्थियों को बजीफे वितरित किए गए।मुख्य मेहमान राजीव खोसला ने कहा कि पिछले 50 वर्ष से यह क्लब बजीफे वितरित करता आ रहा है,लायंस क्लब जालंधर का सराहनीय प्रयास है,बच्चों का भविष्य उज्जवल बने यही हमारी कामना है।गेस्ट ऑफ ऑनर एम पी एस मागो,दिनेश मिन्हास एंव पास्ट गवर्नर जे बी सिंह चौधरी ने आपने संबोधन में बच्चों को कहा जब आप भी किसी अच्छी पदवी पर पहुंच जाएं तो इसी तरह आप अन्य विद्यार्थियों की मदद करना।छात्रा विनीत जो लायंस क्लब जालंधर से बजीफा लेती थी,उन्होने क्लब की प्रेरणा से आपने वेतन से सहयोग किया।को-चेयरमैन जेपी ऐस सिध्धू ने लायंस सदस्यों व आए हुए छात्रों का व सभी सहयोग करने वाली महान हस्तियों का धन्यवाद किया।मंच का संचालन पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी व सचिव परमजीत सिंह सैनी ने बाखूबी निभाया।कन्वीनर कमेटी मोहित सलूजा भी कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग किया।इस मौके पर रीजन चेयरमैन अश्वनी सहगल,पूर्व प्रधान दिनेश शर्मा, मनीष चोपड़ा,कन्वीनर मोहित सलूजा,सीनियर वाईस प्रधान अशवनी मल्होत्रा,सतबीर सिंह भाटिया,कोषाध्यक्ष कुलजीत सिंह,पीआरओ सुरेंद्र सिंह,जॉइंट सैकट्री जगन नाथ सैनी,मीडिया चेयरमैन साहिल अरोड़ा,सीनियर लांयन हर्षवर्धन शर्मा,ऐ के बहल,ईंजी गुरदीप सिंह,सुरेंद्र पुजारा,अरुण विशिष्ट,खुशपाल सिंह,गुरदीप सिंह ठुकराल,रमेश कुमार कश्यप,जसवंत सिंह,सरवन कुमार अग्रवाल,कवरदीप सिंह भाटिया,प्रोफेसर विनीत व अन्य लायंस सदस्य व कालेज के विद्यार्थी मौके पर मौजूद थे।