SliderUncategorizedपंजाब

वार्ड-53 के गुरु रविदास नगर में पार्षद ज्योति ने सड़क निर्माण का काम शुरू करवाया*

*जालंधर, 28 फरवरी 2026।* जालंधर वेस्ट हलके में भाजपा की पार्षद ज्योति द्वारा आज सड़क निर्माण के कामों का शुभारंभ किया गया। पिछले कई साल से सड़कें टूटी हुई थीं, जिसे लेकर ज्योति ने नगर निगम हाउस में मुद्दा उठाया था। इसका टेंडर लगा और अब सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है।

पार्षद ज्योति ने बताया कि जालंधर वेस्ट हलके के वार्ड-53 में मोहल्ला गुरु रविदास नगर में सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि 13 लाख रुपए से सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ है। इसके अलावा अनूप नगर, गुरु रविदास नगर, सतनाम नगर और न्यू शिवाजी नगर में सीवरेज का काम करवाया गया है।

पार्षद ज्योति द्वारा सड़क निर्माण शुरू करवाए जाने पर मोहल्ले की महिलाओं ने उनका स्वागत करते हुए धन्यवाद किया। महिलाओं ने कहा कि पिछले कई साल से सड़क टूटी थी, जिससे वे लोग परेशान होते थे।

Related Articles

Back to top button