Sliderपंजाब

भगवंत मान सरकार कर रही है लोकतंत्र का गला घोंट — हरदेव सिंह उभ्भा

जालंधर () 18/03/26 :
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि भगवंत मान सरकार पंजाब में लोकतंत्र का गला घोंट रही है। उन्होंने जालंधर में पंजाब केसरी समूह के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की गिरफ्तारी तथा उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जाने की कड़ी निंदा की।
उभ्भा ने कहा कि यह कार्रवाई सरकार की बौखलाहट को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोधी आवाज़ों को दबाने और अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी आवाज़ उठाने का अधिकार होता है, लेकिन मान सरकार इस अधिकार को खत्म करने पर तुली हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब केसरी समूह द्वारा पंजाब के वास्तविक हालात उजागर करने वाली खबरें प्रकाशित करने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई करना अत्यंत निंदनीय है और यह प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि मीडिया को डराने-धमकाने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।
उभ्भा ने कहा कि भाजपा इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और पार्टी की ओर से जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी और जनता के अधिकारों के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।
अंत में उन्होंने मान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह तानाशाही रवैया जारी रहा तो पंजाब की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
जारी कर्ता :
हरदेव सिंह उभ्भा
प्रदेश प्रेस सचिव
भाजपा पंजाब

Related Articles

Back to top button