चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक को जान मारने की धमकी मिलने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी गायक मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग तेजी से वायरल हुई है, जिसमें वह खुले तौर पर गायक मनकीरत औलख को निशाना बनाने की बात कह रहा है।ऑडियो में गैंगस्टर यह दावा करता सुनाई दे रहा है कि चंडीगढ़ सेक्टर-9 में हुए कत्ल के बाद कुछ लोगों में खलबली मची हुई है और अब अगला निशाना मनकीरत औलख हो सकते हैं। गैंगस्टर यह भी कहता है कि सुरक्षा बढ़ाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गायक जितने चाहे मर्जी गनमैन रख लें। अब उसका ही नंबर है। गैंगस्टर ने ये भी कहा कि, वह मोहाली में बैठा रहता है और विदेश की स्टोरी डालता रहता है।