Sliderअन्य राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात

दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समय उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जिस दौरान वो वृंदावन पहुंचीं और प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की जहां सबसे पहले उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने प्रेमानंद महाराज से अध्यात्म-सेवा और जनकल्याण आदि विषयों पर चर्चा की आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज ने राधे-राधे कहकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया, जिसके बाद उनके शिष्यों ने उन्हें दुपट्टा और माला पहनाई साथ ही प्रसाद भेंट किया बता दें कि इस दौरान राष्ट्रपति का परिवार भी उनके साथ मौजूद थ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 27 मिनट तक राधा केली कुंज आश्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रेमानंद महाराज के बीच बातचीत हुई इस दौरान दोनों ने आध्यात्म, सेवा और जनकल्याण आदि विषयों पर चर्चा की साथ ही प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नाम जाप के महत्व के बारे में बताया और कहा ‘ये ही मनुष्य के जीवन के उद्धार का सबसे सरल मार्ग हैराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के तहत पूरे वृंदावन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जहां एक तरफ प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई दी गई है, वहीं प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क है इसके अलावा बंदरों से सुरक्षा के लिए टीम भी तैनात की गई है दरअसल, वृंदावन में बंदरों से पर्यटकों को अच्छी-खासी परेशानी होती है जहां कुछ बंदर लोगों का चश्मा लेकर भाग जाते हैं, वहीं कुछ पर्स छीन लेते हैंबता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ये वृंदावन का दूसरा दौरा है इससे पहले वो 25 सितंबर 2025 को वृंदावन गई थी, जिस दौरान राष्ट्रपति ने निधिवन और बांके बिहारी मंदिर में पूजा की थी साथ ही मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर मंदिरों के दर्शन किए थे हालांकि, उस दौरान उनके साथ उनके परिवार वाले नहीं थे

Related Articles

Back to top button