जालंधर: जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में पत्नी के साथ विवाद की शिकायत पर पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे है। इस मामले को लेकर महिला ने एएसआई पर मारपीट के आरोप लगाए है।वही इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में कार्रवाई करने गई पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे है। इस मामले को लेकर महिला ने एएसआई पर मारपीट के आरोप लगाए है।वही इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दरअसल, पुलिस इलाके में एक घर पर रेड करने गई थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क पर ही एएसआई द्वारा मारपीट की जा रही है। घटना के दौरान युवकों ने कपड़े भी नहीं पहने हुए थे। वहीं महिला द्वारा बच्चों का बचाव करने की कोशिश करते हुए पुलिस से गुहार भी लगाई गई, लेकिन पुलिस कर्मी पिटाई करने से नहीं रूका।जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने उस समय हदें पार कर दी, जब बिना महिला पुलिस कर्मी की मौजूदगी में एक महिला को बालों की खींचकर सड़क पर ले आया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ममता ने कहा कि उसे बेटे सोए हुए थे। इस दौरान एएसआई उनके घर आ गया और जब महिला ने उससे बात करने की कोशिश की तो एएसआई ने उसे बालों से पकड़कर खींचा लिया। जिसके बाद बेटो से हाथापाई करने लगा। दरअसल, घरेलू विवाद को लेकर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। महिला ने बताया कि बेटे का बहू के साथ विवाद चल रहा है और बहू यहां नहीं रह रही।ऐसे में बेटा अपनी बच्ची को पत्नी के पास से लेकर आ गया था। पीड़िता ने कहा कि ससुराल पक्ष अपनी बच्ची को ले गया था और बेटे की बच्ची को उसने भेज दिया था। जिसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा मामले को लेकर थाने शिकायत दी गई। दोनों का नाबालिग उम्र में भागकर शादी की थी। महिला ने आरोप लगाए है कि 15 साल की उम्र में शादी के दौरान भी पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की थी। वहीं आज फिर से पुलिस कर्मियों ने पिटाई की है। बेटे की शादी को 6 साल हो गए है। महिला ने कहा कि वह पुलिस अधिकारी से कह रही थी कि वह बेटे को लेकर खुद थाने आ रही है, लेकिन एएसआई ने एक नहीं सुनी। इस दौरान मोहल्ला निवासियों ने भी पुलिस से अपील की कि वह खुद बेटे को लेकर थाने आ रहे है। इसके बावजूद पुलिस कर्मी ने एक नहीं सुनी। महिला ने आरोप लगाए है कि पुलिस कर्मी ने उस पर भी थप्पड़ जड़े। इस मामले को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला।