
श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर, प्रताप बाग में आयोजित होने वाले 67वें वार्षिक श्रीहरिनाम संकीर्तन सम्मेलन के उपलक्ष्य में मंदिर के सदस्यों द्वारा विभिन्न व्यापारिक संगठनों को औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया गया। इस अवसर पर बाजार शैखा एसोसिएशन के प्रधान जसप्रीत सिंह (रिंपी), विजय मिडा, राजीव ग्रोवर, अमित वाधवा तथा नाज शॉपकीपर एसोसिएशन के जगदीश राज खुराना, कमल खुराना, राजेश कपूर, विजय चावला, गोपाल जी एवं राजीव जैन को आमंत्रित किया गया।
मंदिर के चेयरमैन रेवती रमन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री चैतन्य महाप्रभु के पावन आविर्भाव के उपलक्ष्य में 67वां वार्षिक श्रीहरिनाम संकीर्तन सम्मेलन 01 अप्रैल से 05 अप्रैल तक मंदिर प्रांगण में भक्ति एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। इस भव्य सम्मेलन की अध्यक्षता मठ के वर्तमान आचार्य श्रीमद् भक्ति विचार विष्णु महाराज करेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि 04 अप्रैल (शनिवार) को एक विशाल एवं आकर्षक रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह रथ यात्रा सायं 3:00 बजे मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर शिवाजी पार्क, मिलाप चौक, श्री राम चौक, ज्योति चौक, ब्रैंड रथ रोड, रैणक बाजार, सैंदा गेट, फगवाड़ा गेट एवं भगत सिंह चौक से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी। इस दौरान भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु एवं श्री श्री राधा माधव जी रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।
इस अवसर पर रेवती रमन गुप्ता, राकेश कोछड, गौरव कुमार मांगो, अशोक कुमार मांगो, मनोज बंसल, संजय सहगल, एडवोकेट उमेश ओहरी, देविंदर शर्मा, अजय अग्रवाल, मिंटू कश्यप, एवं हेमंत थापर सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।