पटियाला: पंजाब से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के सनौर हलके से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें मध्य प्रदेश से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें पटियाला ला रही है, जहां उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।बता दें कि पठानमाजरा के खिलाफ 1 सितंबर 2025 को दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 420 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहे थे। पठानमाजरा पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं, जबकि आपराधिक धमकियों के आरोप भी शामिल हैं।वह सितंबर 2025 से ही इस मामले में फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।