
दिल्ली:कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पुराने ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या के कारण अस्पताल लाया गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी साथ में मौजूद हैं। डॉक्टर की टीम सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की निगरानी में लग गई है, सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।बता दें कि इससे पहले जनवरी में भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। चिकित्सा जांच में पता चला कि ठंड और पर्यावरण प्रदूषण के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था।