
उत्तर प्रदेश : आगरा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां 8 साल की मासूम बच्ची की हत्या से सनसनी फैल गई मासूम बच्ची की लाश आटा के कनस्तर में मिली है शव मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश है परिजनों ने किरायेदार सुनील पर हत्या करने का आरोप लगाया है जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर घर के बाहर से खेलते समय मासूम बच्ची लापता हुई थी वहीं बच्ची के गायब होने के बाद हत्यारोपी सुनील खुद परिजनों के साथ बच्ची की तलाश में जुटा था इतना ही नहीं वो थाने पर भी परिजनों के साथ गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा था यह मामला आगरा के थाना ताजगंज नीतिबाग क्षेत्र का है दरअसल, आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के नीतीबाग से एक 8 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर से खेलते खेलते अचानक से गायब हो गईगुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी पुलिस ने आस पास के कई सीसीटीवी कैमरे चैक किए पुलिस टीम ने आस पास के घरों को भी चेक करना शुरू तो मासूम के पिता के ही दूसरे मकान के एक कमरे का ताला लगा मिला, जिसमें सुनील किराए पर रहता था , जो बच्ची की तलाश में परिवार के साथ लगा हुआ था जब पुलिस ने कमरा खोला और तलाशी ली तो सब हैरान रह गए आटे के कनस्तर में मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ