
दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग निकाय क्षेत्र में एक निर्माणाधीन सुरंग में भीषण विस्फोट होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 9 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार सुबह इस त्रासदी की पुष्टि की है।यह बिस्फोट उस समय हुआ जब हुबेई और सिचुआन प्रांतों को जोड़ने वाले एक नए राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए सुरंग बनाई जा रही थी। वानझोउ जिला परिवहन आयोग के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए। शुरुआत में एक व्यक्ति लापता था और 12 घायलों की खबर थी। एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक सोमवार आधी रात तक बचाव दल ने लापता व्यक्ति का शव मलबे से निकाल लिया। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया।