दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। गुरुवार को पाकिस्तान में डीजल की कीमत बढ़ाकर 520.35 रुपये प्रति लीटर कर दी गई, जबकि पेट्रोल की कीमत 458.40 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। इसके अलावा पाकिस्तान में कमरतोड़ महंगाई ने भी लोगों की थाली से रोटी छीन ली है और अब स्थिति यह है कि मिडिल क्लास भी लोअर क्लास में तब्दील होता जा रहा है।पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने देर रात कहा, “अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें नियंत्रण से बाहर हो गई हैं, इसलिए कीमतें बढ़ाना अनिवार्य हो गया था।” यानी वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में तेजी का सीधा असर अब आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।ईंधन महंगा होने के बीच देश के वित्त मंत्री ने कुछ राहत उपायों की घोषणा भी की है। इंटरसिटी माल ढुलाई पर सब्सिडी यात्रियों के सफर पर राहत छोटे किसानों के लिए विशेष सब्सिडी इन कदमों का मकसद बढ़ती महंगाई के असर को कुछ हद तक कम करना है