
जालंधर: जालंधर फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर कार सवार युवक पर गोली चलाई गई जो गोली कार में आएं युवकों ने चलाई जिसके बाद गोली कार के दरवाज़े पर लगी। गोली चलने के बाद युवक ने वहा से कार भगा ली ओर मौके पर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद युवक को कुछ देर बाद वाटसएप मैसेज आया ओर कहा कि अपने ससुर से कहकर बयान वापिस लो। युवक ने बताया कि फगवाड़ा के सीआईए सटाफ के चार पुलिस कर्मियों को रिश्वत केस में उसने विजिलेंस से पकड़वाया था जिसके बाद उसे लगातार धमकियाँ आ रही थी जो गोली भी उन्हीं पुलिस कर्मियों ने चलवाई है। पुलिस ने बीती शाम को चली गोली के बाद सुबह युवक के बयान लिए है।