
दिल्ली: भारत अपनी समुद्री ताकत में लगातार इजाफा करने की कोशिश में जुटा है इसी कड़ी में आज स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन भारतीय नौसेना में शामिल होने जा रही है INS अरिदमन को आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा समुद्री ताकत के लिहाज से इसे भारत के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है यह भारत की तीसरी स्वदेश में निर्मित परमाणु बैलिस्टिक पनडुब्बी है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS अरिदमन को नौसेना में शामिल करने से पहले एक्स पर एक पोस्ट किया है इस पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘शब्द नहीं शक्ति है, निजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एलएंडटी द्वारा निर्मित और विशाखापत्तनम में गुप्त जहाज निर्माण केंद्र में निर्मित पनडुब्बी का महीनों से समुद्री परीक्षण चल रहा था नौसेना में शामिल होने के बाद यह भारत की त्रि-सेवा परमाणु निवारक कमान, रणनीतिक बल कमान के तहत अपनी दो सहयोगी पनडुब्बियों में शामिल हो जाएगी आईएनएस अरिदमन ने अंतिम चरण के ट्रायल्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आज नौसेना में शामिल किया जाएगा इससे पहले, इसी क्लास की आईएनएस अरिहंत को 2016 में और आईएनएस अरिघात को 2024 में नौसेना में शामिल किया गया था