एसोसिएशन आफ़ एलायंस क्लबस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट १२६- उत्तर के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए आज बाला जी हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर शम्भु मन्दिर, बस्ती गुजां जालंधर (पंजाब) में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर नववर्ष की शुरुआत की गई । इस मौक़े पर मन्दिर प्रधान व एसोसिएशन के एडवाइज़री बोर्ड के चेयरमैन जी डी कुंद्रा ने गवर्नर एली एन के महेन्द्रू, वाइस गवर्नर सुभाष चन्द्र एवं चार्टर्ड गवर्नर एली जी एस जज, डी सी एस एली संजीव गम्भीर,चीफ सेक्रेटरी एली कुलविंदर फुल व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मास मैरिजेज एली हर्ष वर्धन शर्मा, एली छज्जू राम जलोटा, एली आर के सेठ , एडवाइज़र वी डी जी २ एली मलकीत सिंह को विधिवत सम्मानित करते हुए कहा कि यह अलायंस का नव वर्ष आपको अपनी एसोसिएशन को उचाइयों पर पहुँचाने में सार्थक रहेगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन के काफ़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया तथा सालासर बाला जी से प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।