Sliderराष्ट्रिय

LPG संकट के बीच दिल्ली सरकार ने प्रवासी मजदूरों को दी बड़ी राहत

दिल्ली:LPG संकट के बीच दिल्ली सरकार ने प्रवासी मजदूरों को एक बड़ी राहत दी। अक्सर घर से दूर किराए के कमरों में रहने वाले इन कामगारों के लिए बिना स्थानीय Address Proof के Gas Connection मिलना लगभग नामुमकिन था। लेकिन अब दिल्ली सरकार के खाद्य और आपूर्ति विभाग ने इस अड़चन को खत्म कर दिया है। सरकार ने बड़ा ऐलान किया है कि अब कोई भी मजदूर सिर्फ अपना Aadhar card या कोई भी सरकारी पहचान पत्र दिखाकर 5 किलो वाला छोटा एलपीजी सिलेंडर तुरंत हासिल कर सकता है। इस फैसले से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो पहचान और पते के दस्तावेजों की कमी के कारण अब तक भारी परेशानियों का सामना कर रहे थे।इस घोषणा के साथ ही विभाग के एडिशनल कमिश्नर अरुण कुमार झा ने राजधानी के लोगों को ईंधन की सप्लाई को लेकर भी आश्वस्त किया है। उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली में पेट्रोल, डीजल या गैस की कोई कमी नहीं है और न ही आने वाले समय में ऐसा कोई संकट होगा। अगर कहीं भी कालाबाजारी या किल्लत की शिकायत आती है, तो उसके लिए सरकार ने एक विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया है जो चौबीसों घंटे निगरानी रखेगा।

Related Articles

Back to top button