Sliderराष्ट्रिय

शुरू हुई बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली: अप्रैल शुरू हो गई है लेकिन दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अभी भी फरवरी जैसी शीतलता है। इसकी वजह आए दिन बारिश होना है। 7 अप्रैल की सुबह बारिश के साथ शुरू हुई। दिल्ली एनसीआर में नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि ये ठंडा मौसम कुछ ही दिनों का है। 9 अप्रैल के बाद भीषण गर्मी पड़ने की संभावना बताई जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है

Related Articles

Back to top button