
हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर ने एक बार फिर युवा महिलाओं को सशक्त बनाकर हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। इसी का प्रमाण देते हुए निवेदिता कार्की ने पुणे में आयोजित प्रतिष्ठित द्वितीय ष्टह्र्रस् बॉक्सिंग कप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। इसके साथ ही, अपने शानदार प्रदर्शन, शक्ति, कौशल और खेल भावना के लिए उन्हें चैंपियनशिप में प्रतिष्ठित बेस्ट बॉक्सर अवार्ड से भी समानित किया गया। निवेदिता की यह शानदार जीत पूरे एचएमवी परिवार के लिए गर्व का क्षण है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने निवेदिता को बधाई देते हुए उनकी सफलता पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय है और सभी छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत है कि वे जुनून, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ उत्कृष्टता प्राप्त करें। उन्होंने आगे कहा कि एचएमवी सदैव प्रतिभाओं को निखारने और विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेल एवं अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए उचित मंच प्रदान करने में विश्वास रखता है। प्राचार्या डॉ. खोसला ने कोच श्री अमितपाल कौर को भी उनके समर्पित मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने खेल विभाग की अध्यापिकाओं श्रीमती रमनदीप कौर, सुश्री गुरविंदर कौर और सुश्री प्रगति के योगदान और सहयोग की भी सराहना की।