श्री गौर हरि संकीर्तन की और से होने वाले अनुष्ठान तीन शाम श्री राधा माधव जी के नाम का स्नेह भरा निमंत्रण जालंधर शहर के प्रमुख राजनीतिक, धार्मिक लोगों को दिया गया कार्यक्रम का शुभारंभ 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक सत्य नारायण मंदिर में महात्माओं के अनुगत में होगा 17 अप्रैल,18 अप्रेल, को शाम 7 बजे से 10 बजे तक हरिनाम संकीर्तन और हरिकथा की रस धारा बहेंगी और 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक छोटे छोटे बच्चे संकीर्तन, एवम् श्रीमद भागवत के श्लोक उच्चारण कर अपनी अपनी परफोर्मेंस कर सभी का मन जीतेंगे और शाम 5 बजे विशाल रथ यात्रा सत्य नारायण मंदिर से आरंभ हो कर शहर की परिक्रमा करेंगी रथ यात्रा में ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने के लिए आप सभी आए और हर सभा विश्राम के बाद भगवान् को निवेदन किया हुआ भोग महाप्रसाद भक्तों को मिलेगा इस शुभ मंगलमय निमंत्रण लेने वाले पूर्व विधायक पूर्व सी पी स श्री कृष्ण देव भंडारी जी, पूर्व सांसद श्री सुशील रिंकू जी, भाजपा नेता सनी अंगूराल,आप पार्षद पति सौरभ सेठ, तेजतर्रार भाजपा नेता श्री प्रदीप खुल्लर, पूर्व पार्षद माईक खोसला,आशीष सहगल , ने सभा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सनातन धर्म का प्रचार प्रसार आप की सभा की तरफ़ से बहुत ही सराहनीय है और सभी ने विश्वास दिया कि इस आयोजन में हम ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने जरूर आएंगे