दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। अगर आपका भी PNB में खाता है और आपने लंबे समय से उससे कोई लेनदेन नहीं किया है, तो सावधान हो जाइए। बैंक ने साफ कर दिया है कि 16 अप्रैल 2026 से ऐसे निष्क्रिय खातों Inactive account को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।पंजाब नेशनल बैंक ने सोशल मीडिया और आधिकारिक नोटिस के जरिए अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है। बैंक उन खातों पर ताला लगाने जा रहा है जो पिछले 3 साल से निष्क्रिय पड़े हैं।जिन खातों में पिछले 3 वर्षों से कोई डेबिट या क्रेडिट ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है।ऐसे खाते जिनसे कोई सरकारी सब्सिडी या स्कीम लिंक नहीं है।