Sliderराष्ट्रिय

नोएडा में मजदूरों ने गाड़ियां फूंकी, दिल्ली बॉर्डर सील

दिल्ली: दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक इलाकों में पिछले तीन दिनों से चल रहा मजदूरों का आंदोलन गुरुवार को बेहद उग्र हो गया अपनी मांगों को लेकर अड़े हजारों श्रमिकों ने फेस-2 और सेक्टर-84 समेत कई इलाकों में जमकर उत्पात मचाया प्रदर्शनकारियों ने न केवल गाड़ियों में तोड़फोड़ की, बल्कि पुलिस की एक गाड़ी को पलट दिया और दो अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली से नोएडा में होने वाली एंट्री को फिलहाल रोक दिया है नोएडा के अलग-अलग इंडस्ट्रियल एरिया जैसे फेस-2, सेक्टर-15, कुलेसरा, सेक्टर-62 और सेक्टर-63 में हालात तनावपूर्ण हैंजानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के फेस-2 स्थित मदरसन कंपनी के पास प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी अचानक हिंसक हो गए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पथराव किया और सरकारी वाहनों को निशाना बनाया. देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पलट दी होजरी कॉम्प्लेक्स डी-ब्लॉक में रिचा ग्लोबल गारमेंट्स के कर्मचारियों ने भी सड़क पर उतरकर नारेबाजी की हैरानी की बात यह है कि बीते कल जिला प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने श्रमिकों के साथ बैठक कर उनकी मांगें मानने का भरोसा दिया था हालांकि, प्रशासन की इस अपील और आश्वासन का मजदूरों पर कोई असर नहीं हुआ और चौथे दिन भी वे सड़कों पर डटे रहे मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें ठोस रूप से पूरी नहीं होती, प्रदर्शन जारी रहेगा

Related Articles

Back to top button