एपीजे स्कूल, महावीर मार्ग जालंधर में बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ बैसाखी के महत्व को बताते हुए एक फसल उत्सव के रूप में किया गया साथ ही इसकी सांस्कृतिक गरिमा को भी उजागर किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर पंजाबी परंपराओं की झलक दिखाई, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। वहीं संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के निर्माण पर आधारित एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी, जिसमें लोकतांत्रिक मूल्यों का सुंदर चित्रण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती आरती शोरी भट् ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया तथा साथ ही विद्यार्थियों को बैसाखी का महत्व समझाया। यह आयोजन उत्सव और शिक्षा का अद्भुत संगम रहा, जिसने विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ किया।