
चंडीगढ़, 13 अप्रैल
बैसाखी के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब का वरिष्ठ नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में तख्त श्री दमदमा साहिब में मत्था टेकेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष बिक्रम चीमा ने दी।
गुरु की काशी (तलवंडी साबो) में जाखड़ एवं शर्मा के साथ सरदार एच.एस. फुलका, सांसद सतनाम सिंह संधू, विधायक जंगी लाल महाजन, प्रदेश पदाधिकारी, राज्य कोर कमेटी सदस्य, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद तथा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
तख्त साहिब पर मत्था टेकने और कीर्तन श्रवण करने के उपरांत भाजपा नेता सेवा भाव से दो स्थानों — बठिंडा से तलवंडी रोड और मौड़ से तलवंडी रोड — पर लंगर सेवा करेंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भाजपा पंजाब द्वारा बठिंडा–तलवंडी रोड और मौड़–तलवंडी रोड पर दो मेडिकल कैंप और दो लंगर भी लगाए जा रहे हैं।
चीमा ने कहा कि बैसाखी के इस पावन अवसर पर सेवा और समाज कल्याण की भावना के साथ भाजपा पंजाब लोगों की सेवा के लिए समर्पित है।
सभी नेता सबसे पहले गुरमेहर रिज़ॉर्ट मौर (मौर-तलवंडी रोड) पर एकत्रित होंगे, जहाँ सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा और एच.एस. फूलका मीडिया से बातचीत करेंगे। इसके बाद वे तलवंडी साबो के लिए रवाना होंगे।