Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा

दिल्ली: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसे से दहल गई। विजय नगर इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़े थार सवारों और एक बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच की जा रही है।जानकारी के लिए बता दें कि हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। एक ट्रेवलर दिल्ली से मेरठ की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। विजय नगर में IPEM कॉलेज के एग्जिट प्वाइंट के पास एक थार गाड़ी खड़ी थी। थार सवार दो युवक नीचे उतरकर एक बाइक सवार से किसी बात पर चर्चा कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही बेकाबू ट्रेवलर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया और उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button