विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में ‘पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय’ द्वारा निर्देशित ‘अर्थ डे’ के अवसर पर विद्यालय के ‘इको क्लब’ द्वारा ‘आवर पावर आवर प्लेनेट’ थीम पर आधारित कई गतिविधियाँ आयोजित करके विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। ‘इको क्लब’ के सदस्यों- श्रीमती लतिका शर्मा, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती रश्मि मंडल तथा सुश्री रीतिका के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को ‘रिड्यूस, रीयूज़ एंड रीसाइकिल’ विषय के अंतर्गत प्राकृतिक-संसाधनों के उचित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। उत्साहित विद्यार्थियों ने विद्यालय-परिसर में पौधरोपण किया तथा संवेदित होकर पृथ्वी के संसाधनों का संरक्षण करने का संकल्प भी लिया। प्रकृति के सानिध्य में रहने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को विद्यालय में ‘नेचर वॉक’ करवाई गई जिससे उन्होंने प्रकृति का संरक्षण करने, पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और वृक्षारोपण करने की प्रेरणा प्राप्त की। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने स्कूल के ‘इको क्लब’ द्वारा विद्यार्थियों के हितार्थ करवाई गईं गतिविधियों के आयोजन की सराहना की। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के लिए सबको मिलकर काम करने का संदेश दिया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों को पृथ्वी के संरक्षण में अपना सार्थक योगदान देने का संदेश दिया।