
मध्य प्रदेश : जबलपुर के बरगी डैम पर हुए क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। 2 और शव मिलने से अब मृतकों की संख्या 9 हो गई है। वहीं 23 लोगों को सरक्षित बचा लिया गया है। 7 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के लिए 4-4 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।