Sliderदोआबापंजाब

बंगाल के बाद अब पंजाब में खिलेगा कमलः अमरजीत अमरी

जालंधरः पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की रिकार्डतोड़ जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य स. अमरजीत अमरी ने कहा कि जैसे बंगाल में कमल खिला है ठीक वैसे ही पंजाब विधानसभा चुनाव २०२७ में भाजपा की जीत होगी। पंजाब की जनता पूरी तरह से भाजपा को जीत दिलाने का मन बना चुकी है। देश की जनता पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा विश्वास रखती है और बंगाल और असम की जीत इस बात की परिचायक है। जिस तरह बंगाल की जनता ममता बैनर्जी के कुशासन से दुखी थी उसी प्रकार पंजाब की जनता आप सरकार से दुखी है। इसलिए पंजाब की जनता भाजपा को प्रदेश की बागडोर सौंपने वाली है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष बहाने बना रहा है और ईवीएम तथा अन्य प्रक्रियाओं पर सवाल उठाना हताशा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता का जो आशीर्वाद मिला है, वह दुर्लभ है और इसे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी देख रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महाविजय अपेक्षित थी और परिणाम उसी दिशा में सामने आ रहे हैं। अमरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह जीत असाधारण है और यह विकसित भारत के विचार की विजय है।

Related Articles

Back to top button