Sliderपंजाब

*पंजाब जल रहा है और मुख्यमंत्री तथ्यहीन आरोपों की राजनीति में व्यस्त”*

जालंधर और अमृतसर में हुए बम विस्फोटों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आम आदमी पार्टी की सरकार और पंजाब पुलिस प्रदेश की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पंजाब आज डर, असुरक्षा और अराजकता के माहौल में जी रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री Bhagwant Mann अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने में व्यस्त हैं।

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब पंजाब की जनता जवाब मांग रही है, तब मुख्यमंत्री गंभीर सुरक्षा मुद्दों पर भी राजनीतिक ड्रामा करने से बाज नहीं आ रहे। अपनी प्रशासनिक विफलताओं को छुपाने के लिए भाजपा को निशाना बनाना उनकी हताशा और असफल नेतृत्व को दर्शाता है।

सवाल यह है कि आखिर बार-बार हो रहे धमाकों और अपराधों को रोकने में पंजाब पुलिस क्यों नाकाम हो रही है? क्या राज्य सरकार की प्राथमिकता केवल बयानबाजी और विरोधियों पर आरोप लगाना रह गई है?

भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट कहना चाहती है कि पंजाब की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री को राजनीति छोड़कर जवाब देना चाहिए कि पंजाब में आतंक और अपराध का माहौल क्यों बनता जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि इन बम विस्फोटों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा दोषियों और उनकी सुरक्षा में हुई लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

राजेश कपूर
महा सचिवभारतीय जनता पार्टी, जालंधर

Related Articles

Back to top button