दिल्ली: पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था पर बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक भावुक और रणनीतिक अपील की है। तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे कम से कम एक साल के लिए सोना खरीदने और विदेश यात्रा करने की योजना को टाल देंपीएम मोदी का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब कच्चे तेल और उर्वरकों की बढ़ती कीमतों ने भारत के विदेशी मुद्रा भंडार और व्यापार घाटे पर दबाव बढ़ा दिया है।भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। हम अपनी जरूरत का 90% से ज्यादा सोना विदेशों से आयात करते हैं। सोना आयात करने के लिए भारत को भारी मात्रा में डॉलर का भुगतान करना पड़ता है। भारत के कुल आयात बिल में अकेले सोने की हिस्सेदारी करीब 9% है, जो कच्चे तेल के बाद दूसरे नंबर पर है। क्‍योंक‍ि भारत पहले से ही अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है और युद्ध की वजह से तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, ऐसे में सरकार सोने जैसे गैर-जरूरी आयात को कम कर डॉलर बचाना चाहती है।रोचक बात यह है कि प्रधानमंत्री की अपील से पहले ही भारत में सोने का आयात ऐतिहासिक रूप से गिरा है