*जालंधर, 11 मई 2026।* पर्ल्स प्ले वे स्कूल, दिलबाग नगर एक्सटेंशन में मदर्स-डे के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ. सुनीता रिंकू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल सिमरन जीत सोनिक एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने गीत, नृत्य एवं कविता प्रस्तुत कर मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं ने भी विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर आयोजन का आनंद लिया।
इस अवसर पर डॉ. सुनीता रिंकू ने कहा कि मां का स्थान संसार में सबसे ऊंचा होता है। मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है, जो उसे संस्कार, प्रेम और जीवन की सही दिशा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि पर्ल्स प्ले वे स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को भी बढ़ावा दे रहा है।
स्कूल प्रिंसिपल सिमरन जीत सोनिक ने मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता रिंकू का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्कूल समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, ताकि बच्चों में पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। उन्होंने सभी माताओं का भी कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर तरसेम थापा,सुमन मल्होत्रा, स्कूल स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।