● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की उड़ान को पंख देने उद्देश्य से मंच प्रदान किया गया। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों- जय जगदीश घई, साराक्षी शर्मा तथा इच्छा बाटी ने सी.टी पब्लिक स्कूल, मकसूदां में आयोजित किए गए ‘इंटरस्कूल यंग एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज’ के अंतर्गत
‘सोच से स्टार्टअप- सीटी स्पार्कटेंक, 2026’ इवेंट में भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने युवाओं के सुनहले भविष्य हेतु नवाचार,उद्दमी मानसिकता,और चुनौतियों को अवसरों में बदलने के बारे में अपने व्यावहारिक विचारों को दर्शकों के साथ साँझा किया। पीपीटी के माध्यम से नई व्यावसायिक सोच को आत्मविश्वास तथा रचनात्मकता की सर्वोत्तम प्रस्तुति के कारण इन विद्यार्थियों को ‘मोस्ट फ़ंडेबल आईडिया’ का टाइटल दिया गया।ट्रॉफ़ी तथा प्रमाणपत्र देकर इनका उत्साहवर्धन किया गया, इसके अतिरिक्त जय जगदीश घई द्वारा सुझाए गए ‘सुनियोजित व्यवसायिक विचारों’ को प्रोत्साहित करते हुए उसे व्यक्तिगत रूप से एक स्मार्टवॉच भी भेंट की गई।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विजेताओं तथा मार्गदर्शक शिक्षकों की सराहना करते हुए बताया कि इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाएँ विद्यार्थियों की व्यवसायिक क्षमता के विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों के अनुपम विचारों की सराहना की।