Sliderपंजाब

एलायंस क्लब जालंधर ईस्ट ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए आज प्रधान प्रमोद अग्रवाल की अध्यक्षता में कुष्ठ

जालंधर: एलायंस क्लब जालंधर ईस्ट ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए आज प्रधान प्रमोद अग्रवाल की अध्यक्षता में कुष्ठ आश्रम में 150 कुष्ठ रोगियों को उनकी ज़रूरत के अनुसार डेली यूज़ में आने वाला सभी सामान साबुन, वाशिंग पाउडर , कपड़े धोने वाला साबुन आदि प्रदान किया।
इस मौक़े पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एन के महेन्द्रू एवं चार्टर्ड गवर्नर जी एस जज ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि ईस्ट क्लब सेवा और समर्पण की भावना से ज़रूरतमंदों की सेवा करने वाले लोगों की बेहतरीन क्लब है जो प्रत्येक दिन कोई न कोई नया कार्य आयोजित करते हैं तथा हमेशा ज़रूरतमंदों की सेवा के लिये प्रतिबद्ध हैं । इस अवसर पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, डॉ विनय धीर, हर्षवर्धन शर्मा, शशि खन्ना, डॉ टी एन लांबा, सुखदेव गोयल, मनमोहन गुप्ता , सरोज अग्रवाल, सुनीता खन्ना, सुभाष गोयल, मीना गुप्ता ,किरण लामा आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button