Sliderअन्य राज्य

प्रतीक यादव का हुआ निधन 1 सप्ताह मेदांता में रहे थे भर्ती

दिल्ली: समाजवादी पार्टी को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन हो गया है। शुरुआती समय में प्रतीक की बीमारी का पता नहीं चल पाया था। अब उनकी बीमारी की वजह साफ हो गई है। परिवारजनों के मुताबिक, प्रतीक यादव काफ़ी समय से फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित से थे। कुछ दिन पहले प्रतीक यादव 1 सप्ताह के लिए मेदांता में भी भर्ती किए गए थे।जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अचानक बेहोश होने पर अपर्णा यादव के भाई अमन उनको सिविल लेकर पहुंचे थे जहां उनको मृत घोषित किया गया। अपर्णा यादव शहर से बाहर थी। अब वह लखनऊ पहुंच रही हैं। प्रतीक यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्चुरी में प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। परिवार के लोगों का आना शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button