करनाल: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कंग के करनाल स्थित घर के बाहर फायरिंग की गई है। इसे लेकर कथित पोस्ट डालकर लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। हालांकि पंजाब केसरी इस पोस्ट की पुष्टी नहीं करता है तुमसे ना हमने कोई फिरौती मांगी ना किसी प्रकार का कोई फाइनेंसियल फायदा लिया ना कभी किसी काम के लिए तंग किया। एक मेसेज दिया है की ये जो तुम्हारा employee लड़कियों का शोषण करता है तुम्हारे शो पर मिलकर उनका फायदा ले उन्हें इस्तेमाल करता है।ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान इसने हमारे पंजाब की एक बेटी को झूठे सपने दिखाकर झांसे में लिया और pregnant करके ब्लॉक कर दिया है। हमे इसकी same tour के दौरान और भी बहनो की शिकायत आयी की इसने दिलजीत के नाम पर उनके साथ भी अश्लील व्याहवार किया। इंसानियत भुला चुके है ये शायद। तुम हमारे देश को वैश्विक स्तर पर प्रतिनिधित्व करना करते हो इसलिए इतनी नरमी से काम ले रहे है। हमने 2 बारी पहले प्यार से मेसेज भी लगवाया अब ये तीसरी चेतावनी है इसके बाद तुम्हारा सबका नुकसान करेगे। हमारा नेटवर्क सारी दुनिया मैं है तुम किसी भी देश मैं चले जाओ वहां मिल लेंगे एक बारी रिकॉर्ड चेक कर लेना हमे मजबूर मत करो सुधार जाओ। Soul तो तुमने छोड़ ही रखी है शरीर हम छुड़वा देंगे। अबकी बार बात ना मान ने की गलती करके देखो इसका नाम भी expose करेंगे और तुम सबके घरों मैं घुसके तुम्हें बताएंगे एक बलात्कारी का साथ देने का अंजाम क्या होता है।