Sliderअंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान में सेना के कैंप पर आत्मघाती हमला, 15 जवानों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा और सुनियोजित आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें पाकिस्तानी सेना के कैंप को निशाना बनाया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में कम से कम 12 सैनिकों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने पहले सेना की सुविधा वाले हिस्से में तेज़ धमाका किया। इस जोरदार विस्फोट से पूरे कैंप में अफरा-तफरी मच गई। इसी मौके का फायदा उठाकर हथियारों से लैस आतंकवादी परिसर के अंदर घुस गए और सुरक्षा बलों के साथ लंबी मुठभेड़ शुरू हो गई।स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि हमले की योजना पहले से तैयार थी और इसमें भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

Related Articles

Back to top button