
दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से उन्नाव रेप केस में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका लगा है उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें 2017 के उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी गई थी इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में CBI की अपील पर उस आदेश पर रोक लगा दी थी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन्नाव रेप कांड में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश जिसमें सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के निर्णय सुनाया गया था मामला पुन: सुनवाई के लिए हाई कोर्ट भेज दिया गया सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह हाई कोर्ट के आदेश को सीधे गलत नहीं करार दे रहा, परंतु मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कानूनी प्रश्नों पर विस्तृत विचार आवश्यक हैं