जालंधर:
लायंस क्लब जालंधर ने लव ए ट्री डे (National Love a Tree Day) जो कि हर साल 16 मई को मनाया जाता है,प्रधान प्रभजोत सिध्धू की अगुआई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन के प्रांगण में पेड़ों के प्रति आभार व्यक्त करने और प्रकृति से जुड़ने के विशेष दिन पर पौधारोपण कर के मनाया। सिध्धू ने बताया कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं,जो हमें ऑक्सीजन,छाया,फल और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करते हैं।सभी सदस्यगण वृक्षारोपण करें,अपने बगीचे या आसपास एक नया पौधा लगाएँ।पेड़ों की देखभाल करें,अपने पसंदीदा पेड़ को पानी दें और उसकी सुरक्षा करें।प्रोजेक्ट डायरेक्टर एडवोकेट जे पी सिंह ने कहा कि पेड़ पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं और ध्वनि प्रदूषण कम करते हैं।पेड़ मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और वर्षा लाने में सहायक होते हैं।वे पक्षियों और अन्य प्राणियों का घर होते हैं।इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने का संकल्प लेना है।इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,जॉइंट सैकट्री जगन नाथ सैनी,लांयन ऐ के बहल,ऐडवोकेट जे पी सिंह,मीडिया चेयरमैन साहिल अरोड़ा,खुशपाल सिंह,गुरदीप सिंह ठुकराल,जसवंत सिंह,रमेश कुमार कश्यप,सरवन कुमार अग्रवाल, सेवा सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।