बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर बने आईसीयू में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई इस हादसे में झुलसने और दम घुटने के कारण तीन मरीजों की मौत हो गई है घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है इस हादसे से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है इस भीषण अग्निकांड के बाद सबसे ज्यादा दर्द और गुस्सा मरीजों के परिजनों में देखा जा रहा है आग तड़के करीब 3 बजे अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी, जिसके बाद पूरा परिसर धुएं से भर गया इस हादसे में 3 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है घटना के बाद मरीजों को बचाने के लिए उनके परिजन खुद धुएं के बीच दौड़ पड़े फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं