दिल्ली: भारत और अमेरिका के संबंध हमेशा से ही मजबूत रहे हैं. वहीं, अब एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर भरोसा जताया है उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता होगा इतना ही नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से पीएम मोदी की तारीफ की है और पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया है ट्रंप ने दोनों देशों के व्यापारिक और व्यक्तिगत संबंधों पर खुलकर बात की ट्रंप ने पुराने व्यापारिक समीकरणों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले के मुकाबले में अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा सालों तक भारत ने अमेरिका का फायदा उथया उन्होंने हम पर भारी टैरिफ लगाए और बदले में कुछ भी नहीं दिया अब स्थिति बिल्कुल उलट है और हम भारत के साथ काफी पैसा कमा रहे हैं लेकिन हम एक समझौते पर पहुंचेंगे, क्योंकि मुझे आपके प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं वे मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारी आपस में खूब बनती है हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं पहले के व्यापारिक घाटे और भारी टैक्स पर बात करने के बावजूद ट्रंप ने भारत के साथ आने वाले समय में एक बेहतर समझौते की उम्मीद जताई उन्होंने इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने मजबूत और व्यक्तिगत संबंधों को दिया