दिल्ली: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हुए बदलावों के बाद अब गैस सिलेंडरों के दामों में भी हलचल तेज हो गई है। पश्चिम एशिया मे जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग के बीच तेल विपणन कंपनियों ने जून की शुरुआत में ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। मार्च 2026 से लेकर अब तक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 5 बार संशोधन किया जा चुका है। आइए, जानते हैं कि आज 5 जून को आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का क्या भाव है घकमर्शियल और छोटे सिलेंडरों के दाम भले ही बढ़ रहे हों, लेकिन आम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि इसके दाम पूरी तरह से अपरिवर्तित हैं। हालांकि‍ कुछ शहरों में स‍िलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार जा चुके हैं। जैसे क‍ि पटना में एक रसोई गैस की कीमत 1002.50 रुपये स्‍तर पर आ गई है। हालांक‍ि दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर मार्च 2026 से ही अपने पुराने तय रेट 913 रुपये पर स्थिर बना हुआ है तेल कंपनियां हर महीने अंतरराष्ट्रीय गैस की कीमतों और कच्चे तेल के दबाव की समीक्षा करती हैं, लेकिन घरेलू सिलेंडर को फिलहाल महंगाई से बाहर रखा गया है