जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है दरअसल, जयपुर के एयरपोर्ट पर युगांडा से आई एक विदेशी महिला की जब जांच की गई तो उनमें इबोला के लक्षण मिले महिला युगांडा से राजस्थान घूमने आई है फिलहाल, उसका सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे की लैब भेजा गया है दो दिन के अंदर रिपोर्ट आने की संभावना है, जिसके बाद ही कुछ कंफर्म हो सकेगा महिला को जयपुर के RUHS अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है महिला में इबोला वायरस के लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महिला में अभी इबोला वायरस की पुष्टि नहीं हुई है. सिर्फ उसके लक्षण पाए गए हैं लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है हालांकि, एहतियात उसे निगरानी में रखकर जरूरी इलाज किया जा रहा है जयपुर एयरपोर्ट पर जांच के दौरान ही उसमें लक्षण पाए गए थे उसके बाद अस्पताल में फिर से उसकी जांच की गई और उसे संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन में कर दिया गया है