
चंडीगढ़: पंजाब में रेलवे लाइनों पर बम धमाकों की साजिश में शामिल आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर दिया गया है। जैसे ही दोनों आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, पंजाब पुलिस की एक टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों आरोपी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े बताए जा रहे हैं।इस बारे में जानकारी शेयर करते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पंजाब पुलिस ने सेंट्रल एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से पाबंदीशुदा संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आगे की जांच के लिए पंजाब लाया गया है। आरोपियों की पहचान अंबाला के रहने वाले गुरविंदर सिंह और पटियाला के रहने वाले मंजीत सिंह के तौर पर हुई है।