Sliderपंजाब

जालंधर में चलती कार में लगी भीषण आग

जालंधर ; जालंधर में एक चलती कार में भीषण आग लग गई है। मामला जालंधर-अमृतसर हाईवे से सामने आया है जहां ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर पर चलती कार को आचानक आग लग गई। देखते ही देखते चंद मिनटों में आग ने पूरी तरह कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार जल पूरी तरह राख हो गई।कार चालक की पहचान मलकीत सिंह निवासी गांव तलवंडी रईया आदमपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक मलकीत सिंह का पिता जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल है और वह अपने परिवार के साथ उन्हें मिलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जब वह जालंधर-अमृतसर हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर पहुंचे तो उनकी कार को आग लग गई, जिसका पता उन्हें पास निकल रहे लोगों ने दिया। कार में आग को देख पूरा परिवार कार से बाहर निकला। परिवार व लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग भड़क उठी, जिसकी सूचना संबंधित थाने और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।

Related Articles

Back to top button